फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: लखीमपुर में सीएम योगी की जनसभा आज, त्रिकोणीय मुकाबले में बढ़ेगा सियासी ताप

Fri, 28 Apr 2023 06:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

CM Yogi Adityanath Rally in Lakhimpur: निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर एक बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सड़कों को चमकाने का काम होता रहा। जीआईसी मैदान में मंच के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। उधर, सीएम के आगमन को लेकर पुलिस अस्पताल को सेफ हाउस बनाया गया है। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर शहर नगर पालिका का चुनाव मतदान की तारीख करीब आते आते दिलचस्प होता जा रहा है। अभी तक कैडर वोट और जातीय समीकरणों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश में लगे प्रत्याशियों की लड़ाई में अब सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। सीएम योगी शुक्रवार को जीआईसी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर वोट मांगेंगे। इससे पहले बुधवार को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड पहुंचेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि सीएम योगी की जनसभा को लेकर मुकम्मल तैयारी है। जनसभा में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है। 

UP Nikay Chunav: लखीमपुर में CM योगी की चुनावी सभा को लेकर पुलिस सतर्क, जारी किया रूट डायवर्जन
विज्ञापन


उधर, सीएम की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटानी शुरू कर दी है। इसके लिए क्षेत्रों से भी बसों को लगाया गया है, जो कि कार्यकर्ताओं को लेकर जीआईसी ग्राउंड पहुंचेगी। उधर, पुलिस और प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, जीआईसी ग्राउंड के आस पास के इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है।

जातीय समीकरण साधने की भी कवायद

लखीमपुर निकाय चुनाव में हर दिन एक अलग सियासी तस्वीर नजर आ रही है। पहले दल बदल और फिर अब तेज रफ्तार चुनाव प्रचार की वजह से भाजपा को अपनी सीट वापस बचाने की चुनौती है। ऐसे में भाजपा निकाय चुनाव में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

शहर सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह, भाजपा की बागी निर्दलीय डॉ. इरा श्रीवास्तव, बसपा से अंजू मिश्रा और सपा से रमा मोहन बाजपेई मैदान में हैं। भाजपा की राह में बागी इरा श्रीवास्तव बड़ी चुनौती हैं। भाजपा को अपने वोटर बंटने का खतरा है। 
विज्ञापन

वहीं, सपा और बसपा कैडर वोट और जातीय समीकरणों के सहारे चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में साइलेंट वोटर ही निर्णायक है। जबकि, मुस्लिम वोट भी अभी साफ नहीं है कि वह किधर जाएगा। हालांकि, सपा और बसपा दोनों का दावा है कि वह मुस्लिम वोटरों में सेंध लगाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें