फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड तय करेगा मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
परीक्षकों का ऑनलाइन होगा निर्धारण, मूल्यांकन को लेकर चल रही तैयारी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तरह कापी जांचने के लिए भी परीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालयों की ओर से शिक्षकों का डेटा अपडेट कर दिया गया है। हालांकि बोर्ड ने अब तक मूल्यांकन की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन जिले में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 132 विद्यालय केंद्र बनाए गए थे। 24 मार्च से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 46911 और इंटरमीडिएट में 35789 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार परीक्षकों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का ब्योरा पहले से ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड है। बोर्ड जिन शिक्षकों को परीक्षक बनाएगा, उनकी सूची पोर्टल पर अपलोड करने के साथ डीआईओएस को भेजी जाएगी, जिससे प्रधानाचार्य संबंधित शिक्षकों को रिलीव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब मूल्यांकन होना है। इसकी अभी बोर्ड ने तारीख घोषित नहीं की है। इस बार परीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड से लगाई जाएगी। शिक्षकों का डाटा पहले से ही वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें