फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल और इंटर के आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच सितंबर कर दी है। इसके लिए परीक्षार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थियों का विवरण पांच सितंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हो सकेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि 2020 की बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। कोषागार में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त और छात्रों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त की रात 12 बजे थी, लेकिन बोर्ड ने वेबसाइट पर विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर पांच सितंबर कर दी है, जिसके लिए छात्रों को सौ रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। डीआईओएस ने बताया कि प्रधानाचार्य छात्रों का विवरण, जिसमें छात्र-छात्राओं के नाम, जन्मतिथि, माता पिता का नाम, विषय एवं फोटो आदि का मिलान कर उसमें छह से दस सितंबर की रात 12 बजे तक संशोधन कर सकेंगे।
कक्षा नौ और ग्यारह की तिथि भी बढ़ी
डीआईओएस ने बताया कि कक्षा नौ एवं 11 के छात्रों के पंजीकरण की तिथि 25 अगस्त से पांच सितंबर कर दी गई है। इसके लिए अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये पांच सितंबर तक कोषागार में जमा करना होगा। छह से दस सितंबर के बीच छात्र-छात्राओं के नाम, माता पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर उसमें 11 से 20 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रधानाचार्य संशोधन कर सकेंगे, लेकिन कोई नया विवरण इसमें भरा नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें