फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से, तैयारी पूर्ण

Wed, 17 Feb 2016 05:37 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं गुरुवार को सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगी। इसके लिए लगभग सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 147 परीक्षा केंद्रों पर 88,531 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। गुरुवार को सीटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षाएं नकल विहीन एवं शांतिपूूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में 147 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के संस्थागत 28,033 छात्र और 22,937 संस्थागत छात्राएं, हाईस्कूल व्यक्तिगत के 408 छात्र और 349 छात्राएं, इंटर संस्थागत के 18,977 छात्र और 16,048 छात्राएं तथा व्यक्तिगत के 585 छात्र और 1194 छात्राएं शामिल होंगे। विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए लगभग 1500 कक्ष निरीक्षक आठ जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के लिए कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश कर दिया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया है। सीटों पर डेस्क सिल्प चस्पा कर दी गई है।
--
डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इसके प्रभारी अशोक कुमार मिश्र होंगे। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05872 27103 हर समय चालू रहेगा।
विज्ञापन

--
सचल दस्ते करेंगे औचक निरीक्षण
डीआईओएस ने बताया परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। सचल दल का नेतृत्व डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता, बीएसए डॉ. ओपीमराय, राजकीय कन्या इंटर कालेज पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्य रंजना अवस्थी, राजकीय हाईस्कूल अजान के प्रधानाचार्य देव प्रकाश वाजपेयी तथा वित्त एवं लेखाधिकारी विश्वनाथ मिश्र करेंगे।  
--
दो सौ मीटर तक रहेेगी धारा 144
शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अवांछित तत्वों की भीड़ न रहे इसके लिए सभी परगना और नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाकाल में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस के अधिकारी केंद्रों का आकस्मिक दौरा करेंगे और केंद्र व्यवस्थापक को कोई कठिनाई होती है तो उसे दूर करेंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें