फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: लखीमपुर खीरी के 136 केंद्रों पर होगी परीक्षा... सीसीटीवी से निगरानी; डीएम ने दिए निर्देश

Tue, 18 Feb 2025 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने कहा कि कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई जाएगी। 
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर मंगलवार को गुरुनानक इंटर कॉलेज में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएम और एसपी के अलावा जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व शौचालय का इंतजाम करा लें। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन अथवा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर व जोन के लिए एक-एक सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिले के सभी 136 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति के साथ-साथ शासन के निर्देशानुसार अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र खुलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाएं जमा होने तक की समस्त प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम व सीओ संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लें। यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर कुल 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली प्रातः 08:30 बजे से पूर्वान्ह 11:45 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से अपरान्ह 05:15 बजे तक होगी। इस बार परीक्षा में कुल 98208 परीक्षार्थी शामिल होंगे, इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 48305 है, जिसमें 21222 बालिका तथा हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 49903 है, जिसमें बालिकाओं की संख्या 22006 है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें