फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो केंद्रों पर पूरा यूपी बोर्ड का मूल्यांकन पूरा

Sun, 29 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के तीन कॉलेजों में चल रहे यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में तेजी आ गई है। रविवार को भी शिक्षकों ने कॉपियां जांचीं।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद मिश्रा की निगरानी में चल रहे इस कार्य में दो केंद्रों पर मूल्यांकन शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब केवल राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। डीआईओएस का कहना है कि सोमवार को यहां भी पूरा कार्य समाप्त हो जाएगा।
डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि जिले को इंटरमीडिएट की 1,73,671 कॉपियां मिली थीं। हाईस्कूल की 92,901 और 1,04,638 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना था। रविवार तक राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 1,55,122 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में क्रमश: 86,617 और 98,017 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो गया है। अब राजकीय इंटर कॉलेज में करीब पांच प्रतिशत कार्य शेष है, जिसे सोमवार को पूरा कर लिया जाएगा। इस बार 1,595 शिक्षकों के साथ मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए 171 डीएचई (डिप्टी हेड एग्जामिनर) लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें