फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिकाओं के होंगे दो कवर पेज

Sat, 10 Jan 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फरवरी में आयोजित यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए बोर्ड ने नई पहल शुरू की है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में दो कवर पेज होंगे। पहला पेज परीक्षार्थियों के विवरण अंकित करने के लिए और दूसरा कवर पेज मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों की तरफ से अंक देने के लिए है।
विज्ञापन

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव किए गए हैं। इससे नकल के साथ ही कॉपियां बदलने की संभावना न के बराबर होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने का माध्यम लिखना होगा। इसके लिए कवर पेज पर ब्लॉक बनवाया गया है।
प्रश्नपत्र पूरा हो जाने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों को हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में लिखी गईं उत्तर पुस्तिकाओं के अलग-अलग बंडल बनाने होंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि अंग्रेजी माध्यम की उत्तर पुस्तिकाएं हिंदी माध्यम के परीक्षक के पास या हिंदी माध्यम की उत्तर पुस्तिकाएं अंग्रेजी माध्यम के परीक्षक के पास नहीं जा पाएंगी। बताया कि नई व्यवस्था से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता आएगी और माध्यम को लेकर होने वाली त्रुटियों से बचा जा सकेगा। इससे परीक्षकों को भी मूल्यांकन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के अलावा बोर्ड परीक्षा में बेसिक के शिक्षकों को भी लगाया जाएगा। साथ ही रिजर्व में भी शिक्षकों को रखा जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थित में उक्त शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया जा सके। डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि ड्यूटी में जिन शिक्षकों को लगाया जाना है, उनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें