फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यूपी बार काउंसिल चुनावः लखीमपुर में पड़े 1165 वोट

Tue, 27 Jan 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बार काउंसिल के सदस्याें के निर्वाचन के लिए जिला खीरी में भी मतदान स्थल बनाया गया है। पीठासीन अधिकारी एडीजे अशोक दुबे, एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव तथा एडीजे वीरेंद्र नाथ पांडेय की देखरेख में बार काउंसिल का मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यूपी बार कौंसिल की ओर से जारी मतदाता सूची में जिले के 2666 वकीलों को मताधिकार दिया गया है तथा बाद में 42 वकीलों की अतिरिक्त मतदाता सूची भी जारी की गई है।
एडीजे अशोक दुबे ने बताया कि निर्वाचन में मतदान के पहले दिन मंगलवार को 1165 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो बुधवार को भी अवशेष वकीलों के लिए मतदान संपन्न कराया जाएगा। इस मतदान में वोट एकल संक्रमणीय मतप्रणाली द्वारा मतगणना कराई जाएगी जिसमें प्रत्येक मतदाता का वोट विकल्प के अनुसार गिनती की जाएगी। इस मतदान के जरिए यूपी बार कौंसिल में 25 सदस्यों का निर्वाचन होगा। सूत्र बताते हैं कि जिले से अजय शुक्ल, अजय पांडेय और भोगनाथ पुष्कर सहित कई दावेदारों ने पहले दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के चलते मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया था जिसकी सूचना संबंधित अदालतों में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें