लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की मिश्राना चौकी के हाथीपुर कोठार के एक घर में पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर पटाखे और निर्माण सामग्री तो बरामद की, लेकिन कार्रवाई की बात कहकर शाम तक मामले को टाला जाता रहा। मिश्राना चौकी प्रभारी आरोपी का नाम तक नहीं बता सकीं।
शुक्रवार की दोपहर सदर कोतवाली पुलिस ने हाथीपुर कोठार के एक घर में छापेमारी की। घर से काफी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री और एक आरोपी को कोतवाली लाया गया। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सामग्री कितनी थी, पुलिस यह भी नहीं बता सकी।
मिश्राना चौकी प्रभारी साधना यादव ने बताया कि हाथीपुर कोठार के एक घर से पटाखे बरामद किए, लेकिन आरोपी का नाम उन्हें ध्यान नहीं है। सदर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि बरामदगी की गई है। कार्रवाई की जा रही है।