नगर पालिका गोला के संजीव कुमार का फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। शुक्रवार की शाम खुटार रोड पर हुए सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नगर पालिका परिषद में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजीव कुमार (47) अपने पैतृक गांव सिंघाताली से मथुरा नगर स्थित घर आ रहे थे। रास्ते में खुटार रोड स्थित कुंवरपुर गांव के पास संजीव कुमार की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें संजीव कुमार गंभीर घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, ईओ जी लाल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया कि संजीव कुमार नगर पालिका परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मृतक अपने पीछे पत्नी लज्जावती दो बेटे और एक विवाहित बेटी छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद