फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा विरोध : केवल मास्क और लंगोट में पहुंचा वोट देने

विज्ञापन
शहर के पोलिंग बूथ पर कुछ इस अंदाज में सेल्फी खिंचाता मतदाता।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुनानक पीजी कॉलेज में बने बूथ के मतदानकर्मी तब हैरान रह गए जब एक मतदाता सिर्फ मास्क व लंगोट में मतदान करने पहुंचा। दरअसल, यह उसका विरोध प्रदर्शन था।
विज्ञापन

हुआ यह था, इससे पहले जब अनुराग मौर्य नाम का यह युवक वोट डालने आया तो उसे मास्क न पहने होने के कारण बूथ से लौटा दिया गया था। वह मोबाइल भी नहीं ले जाने देने से भी खिन्न था। अनुराग इस बात से क्षुब्ध था कि बूथ में कई मतदान कर्मियों ने खुद मास्क नहीं पहना था। उस समय तो वह लौट आया। फिर केवल मास्क व लंगोट पहने लौटा। मतदान केंद्र में मौजूद सभी लोग उसे हैरानी से देखते रहे। सुरक्षाकर्मियों ने टोका तो बोला, अब तो मास्क के नियम का पालन कर दिया, वोट डालने दिया जाए। अनुराग ने बताया कि वहां पीठासीन अधिकारी सहित कई कर्मचारी बिना मास्क बैठे हुए थे। दूसरी बात आयोग ने मतदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बनवाया है। इसके बाद भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी। इन दोनों बातों के प्रतीकात्मक विरोध में उसने इस तरह मतदान किया। मतदान के बाद अनुराग ने सेल्फी प्वाइंट पर लंगोट और मास्क में फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें