फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री टेनी ने बेटे अभिमन्यु के साथ डाला वोट, आशीष नजर न आए

विज्ञापन
बेटे अभिमन्यु के साथ अजय मिश्र टेनी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में मतदान केंद्र तक पहुंचे गृह राज्यमंत्री, मीडिया का रहा भारी जमावड़ा
विज्ञापन

तिकुनिया/ लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु मिश्रा ने बुधवार को अपने पैतृक गांव बनवीरपुर में मतदान किया। इस दौरान उनके बड़े बेटे तिकुनिया कांड के प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में दोपहर 12:00 बजे बूथ संख्या 208 पर मतदान के लिए पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें बातचीत के लिए घेरने का प्रयास किया, लेकिन वह सुरक्षा घेरे में वोट डालकर 12:06 बजे मतदान केंद्र से बाहर निकले और बिना रुके सीधे घर की ओर रुख कर गए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री 1:20 बजे बनवीरपुर गांव से कहीं के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय राज्यमंत्री के वापस जाने पर मीडिया कर्मी भी वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें