फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरिंगा उतारकर बौद्ध धर्म का झंडा फहराया, तिरंगे के अपमान में दो गिरफ़्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दराबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के जमौहरा गांव में गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉ. आंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ लोगों ने तिरंगा झंडा उतारकर बौद्ध धर्म से जुड़ा एक झंडा फहरा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिरंगे के अपमान में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।
विज्ञापन

सिकन्दराबाद चौकी क्षेत्र के गांव जमौहरा मे बुधवार को 26 जनवरी के मौके पर डॉक्टर आंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गांव के कुछ लोगों ने तिरंगा झंडा उतारकर बौद्ध धर्म का झंडा फहरा दिया। तिरंगे के अपमान की ख़बर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा जमौहरा मय फोर्स गांव पहुंचे और बौद्ध धर्म का झंडा उतरवाकर पुन: तिरंगा झंडा लगवाया। मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद गांव के ही वीरेंद्र, सुभाष, रामपाल और मनोज के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वीरेंद्र और सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बौद्ध धर्म का झंडा उतरवाकर पुन: तिरंगा झंडा लगवा दिया था। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ़्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें