फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली दुकानों में घुसी      

Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पलियाकलां।
विज्ञापन
अनियंत्रित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

हजारों का नुकसान, बाल-बाल बचे लोग      
दुधवा तिराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर रोड किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। इसमें तीन दुकानों के दुकानदारों का हजारों रुपये का सामान भी खराब हो गया है। गनीमत यह रही कि जिस होटल में पहले ट्रैक्टर-ट्राली घुसी उसमें लोग बैठकर जलपान कर रहे थे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।      
विज्ञापन

किसी फार्म से एक सिख फार्मर ट्रैक्टर-ट्राली पर गेहूं लादकर मंडी जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर रोड किनारे बने छोटेलाल के खोखे में जा घुसी। जिससे हजारों रुपये की कोल्ड ड्रिंक व अंडे नष्ट हो गए। जबकि दुकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि यहां पर बैठे ग्राहकों ने ट्राली दुकान की ओर आते देख भागकर अपनी जान बचाई। पास में ही स्थित रहिस की हेयर कटिंग की खोखा भी क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि चमन की गैस बिल्डिंग की दुकान में टूट गई। इस हादसे में हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक खोखे के नीचे अचेतावस्था में घुस गया जिसे लोगों ने बाहर निकाला। काफी देर बैठने के बाद ट्राली के ब्रेक जाम होने की बात कहते हुए वह फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी जा रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें