तहसील परिसर में मौज़ूद चुनाव के अधिकारी गण। स्रोत: वकील
मितौली। सेंट्रल बार एसोसिएशन तहसील मितौली के वर्ष 2026 के चुनाव में सभी पदों के लिए एकल नामांकन हुआ है। इससे सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।
सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने और नाम वापसी की समय सीमा तक किसी भी प्रत्याशी के पर्चा वापस न लेने से चुनाव बिना मतदान के संपन्न हो गया। मंगलवार को नई कार्यकारिणी की अधिकृत घोषणा की जाएगी।
चुनाव कमेटी में एल्डर कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र कुमार तोमर और मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद अब्बास की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव अधिकारी अखिलेश कुमार शक्ति और आशीष कुमार वाजपेई ने शनिवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में बलराम पाल अध्यक्ष, पुनेश कुमार राज महामंत्री, संजयकांत मिश्र कनिष्ठ उपाध्यक्ष, आदित्य कुमार कोषाध्यक्ष, महेश कुमार गौतम ऑडिटर, श्यामजी शुक्ला व रिंकू पाल संयुक्त मंत्री तथा विवेक कुमार का कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल सदस्य निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। इस दौरान तहसील परिसर में कई अधिवक्ता मौजूद रहे।