फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: चाचा ने मारी गोली मारकर की भतीजे की हत्या, पारिवारिक विवाद में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 09 Nov 2025 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के खमरिया कस्बे में शनिवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपने भतीजे की हत्या कर दी। इसके बाद भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर के खमरिया कस्बे में राम जानकी मंदिर के निकट शनिवार रात एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रात करीब नौ बजे 45 वर्षीय योगेश अवस्थी उर्फ टिल्लू पुत्र प्रदीप अवस्थी का सगे चाचा सत्य प्रकाश अवस्थी से परिवार संबंधी कुछ विवाद हो गया। इसके बाद सत्यप्रकाश ने लाइसेंसी बंदूक से योगेश को गोली मार दी। इससे योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता प्रदीप के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते सत्य प्रकाश अवस्थी द्वारा कहासुनी के बाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से टिल्लू को गोली मारी गई है। घटना के बाद आरोपी सत्य प्रकाश मौके से भाग गया। पुलिस हत्यारोपी की आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें