फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ई-रिक्शा से टकराईं दो बाइक, मामा-भांजे की मौत, तीन बच्चियां घायल

Sun, 09 Nov 2025 10:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के सिंगाही में शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। सिंगाही-निघासन मार्ग पर मुक्तिधाम के पास ई-रिक्शा से दो बाइक टकरा गईं। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। उनके परिवार की तीन बच्चियां घायल हो गईं। 
विज्ञापन
धीरज और दीपू के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही में शनिवार देर शाम दो बाइक मार्बल लदे ई-रिक्शा से टकरा गईं। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। उनके परिवार की तीन बच्चियां घायल हैं। इनमें से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग दशहरा मेला देखने जा रहे थे। हादसे के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन

 
ग्राम पंचायत तकिया बंगलहा के मजरा करदहिया निवासी धीरज (22 वर्ष) अपने मामा दीपू पाल (27 वर्ष) निवासी तकिया पुरवा के साथ अलग-अलग बाइक से सिंगाही मेला देखने जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर परिवार की ही तीन बच्चियां अभी (5 वर्ष), प्रियंका (6 वर्ष) और चांदनी (8 वर्ष) भी थीं। 

यह भी पढ़ें- बरेली में नहीं उठा कूड़ा: सफाई व्यवस्था धड़ाम... एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़े निगम कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगाही-निघासन मार्ग पर मुक्तिधाम के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से दोनों की बाइकें अनियंत्रित हो गईं और मार्बल लदे ई-रिक्शा से जा टकराईं। धीरज और दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों बच्चियों को निघासन सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्रियंका और चांदनी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें