फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की पिटाई कर बाइक और मोबाइल लूटा

Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शारदानगर।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकई-बड़ागांव मार्ग पर पुल के पास हुई वारदात 
विज्ञापन

तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट 
बदमाशों ने असलहों के बल पर चकई-बड़ागांव के बीच स्थित पुल के पास गांव रौली निवासी सत्यपाल और उसके चाचा शिवकुमार को रोक लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। बाद में दो मोबाइल और उनकी बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

गांव रौली निवासी सत्यपाल नेे बताया कि वह शुक्रवार की शाम बाइक से अपने चाचा शिवकुमार के साथ गांव दाउदपुर निवासी अपने मामा के घर जा रहा था। चकई-बड़ागांव के बीच स्थित पुल के पास शाम करीब साढ़े सात बजे पीछे से एक बाइक से आ रहे दो युवकों ने उसे ओवरटेक कर बाइक रोक ली। इसी बीच झाड़ियों से भी दो बदमाश निकलकर आ गए। चारों बदमाशों ने चाचा-भतीजे की जमकर पिटाई की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान रुपये नहीं मिले। बदमाशों ने उसका और चाचा का मोबाइल और बाइक लूट ली और भाग निकले। उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी शारदानगर रिपोर्टिंग चौकी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने घटना को काफी हल्के में लिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौके तक भी जाना मुनासिब नहीं समझा। चौकी इंचार्ज अरविंद राय ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें