पसगवां। थाना क्षेत्र के बरवर जहानीखेड़ा मार्ग पर ग्राम मकसूदपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
घटना शनिवार देर शाम की है। महेश सक्सेना (30) निवासी पूर्वी लखपेड़ा मोहम्मदी और रिश्ते में उसके चाचा हरिश्चंद्र निवासी महेशपुर थाना हैदराबाद जहानीखेड़ा की ओर से मोहम्मदी जा रहे थे। मकसूदपुर के निकट एक कोल्हू के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों को सीएचसी पसगवां भेजा, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।