फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 3.60 लाख रुपये का लावारिस सामान बरामद

Tue, 23 Jun 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय क्षेत्र के अवैध मार्ग से तस्करी कर नेपाल लाया जा रहा करीब 3.60 लाख नेपाली रुपये मूल्य का सामान लावारिस हालत में बरामद हुआ। सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि धनगढ़ी उपमहानगरपालिका वार्ड नंबर 14 वी गांव रिंग रोड, वार्ड नंबर सात जोखरताल तथा भजनी नगरपालिका के वार्ड नंबर सात हिकमतपुर और वार्ड नंबर दो गौनहिया गांव के पास गश्ती टोली ने अवैध रूप से तस्करी कर नेपाल लाया जा रहा बिजली का सामान, सूर्ती, बीड़ी, कोल्ड ड्रिंक, मोबाइल शीशा सहित अन्य सामान लावारिस हालत में बरामद किया।
माल लाने वाले कैरियर मौका पाकर सामान छोड़कर भाग गए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 3.60 लाख नेपाली रुपये आंकी गई है। सामान का सीजर कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें