फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी कर बड़ी गलती की...': लखीमपुर खीरी में पत्नी से परेशान पति ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Wed, 02 Apr 2025 12:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

सदर कोतवाली के मोहल्ला निवासी युवक का शव मंगलवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। उसने सुसाइड नोट लिख पत्नी पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के मोहल्ला निवासी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लटका मिला। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी कहानी बयां की है। परिवारवालों ने मृतक की पत्नी व ससुरालीजनों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी अमन रस्तोगी (28) पुत्र प्रमोद रस्तोगी ने पत्नी और ससुरालवालों से विवाद के बाद सोमवार रात घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह उठने पर हुई। अमन का शव लटकता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अमन के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से सुसाइड नोट मिला। 

ये भी पढ़ें- सीएम योगी बने शिक्षक: बरेली में बच्चों को अनुशासन और मेहनत की दी सीख, चॉकलेट बांटी... सेल्फी भी ली; तस्वीरें
विज्ञापन


छह साल पहले हुई थी शादी 
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भाई चमन ने बताया कि अमन रस्तोगी की शादी करीब छह साल पहले कानपुर के शुक्लागंज निवासी कोमल के साथ हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले अमन प्रयागराज गया था। वहां पर किसी बात को लेकर अमन और कोमल के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद से ही अमन की पत्नी कोमल घर नहीं आ रही थी।

चमन ने बताया कि कई बार के बुलाने पर भी कोमल घर नहीं आई। इतना ही नहीं परिवार के लोगों के साथ कोमल अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें परेशान करती थी। लगातार प्रताड़ना मिलने के चलते भाई ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस सुसाइड नोट को आधार बनाकर जांच में जुट गई है।

 

विज्ञापन

सुसाइड नोट में क्या लिखा 
सुसाइड नोट में अमन ने लिखा कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, अपनी मर्जी से। कोई भी मेरे परिवार को परेशान न करे। परिवार पहले से ही बहुत परेशान है। जब से शादी हुई है, मेरी पत्नी यहां एक महीने ही रुकी है। मेरे परिवार वाले मुझे बहुत मानते हैं, पर मैं मजबूर हूं। अपनी जिंदगी से बहुत परेशान हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाया इसका बात का मुझे बहुत अफसोस है। सुसाइड नोट में अमन ने चमन के लिए लिखा कि... मेरे न रहने पर माता-पिता का वैसे ही ख्याल रखना जैसे पहले रखते थे। मेरी शादी कोमल से हुए छह साल से ज्यादा हो गए हैं। मैंने शादी करके बहुत गलती की है। 

इंस्पेक्टर सदर के हेमंत राय ने बताया कि मौके से मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में किसी को परेशान न करने की बात कही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें