उज्जवला योजना के तहत जिला पंचायत डाक बंगले पर प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलपीजी उज्ज्वला योजना के लाभ और लकड़ी से खाना बनाने वाली महिलाओं के नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह उज्जवला योजना पूरे देश में लोकप्रिय हो रही है।
उन्होंने यह ने कहा इसकी प्रेरणा प्रधानमंत्री ने अपनी मां से ली। प्रधानमंत्री ने देखा कि मां घर में चूल्हे पर रोटी बना रही है और उसकी आंखों से निरंतर आंसू बह रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले महिलाओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का तोहफा दिया। इस कार्यक्रम के आयोजक सौरभ गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक मई 2016 को इस योजना का शुभारंभ हुआ जिसमें तीन करोड़ परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। वर्तमान में पांच करोड़ से 8 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो हम सभी को दो वर्ष के अंदर पूरा करना है। कार्यक्रम में चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, चंद्रमोहन अग्निहोत्री, मनोज गुप्ता, रीतेश शुक्ला, हर्षित शुक्ला, डा .सुशील शुक्ला, रजनी सैनी, शिवा गुप्ता, लक्ष्मी अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रवि शुक्ला ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।