फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान विजेता बच्चों ने डीएम के साथ किया नाश्ता

विज्ञापन
डीएम के साथ उड़ान विजेता बच्चे।
विज्ञापन
आयोजन में बच्चों के शिक्षक और अभिभावक भी हुए शामिल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रविवार का दिन परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के नाम रहा। उड़ान प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों व उनके शिक्षक-अभिभावक सहित स्कूल ऑफ द वीक में चयनित प्रधानाध्यापक ब्रेकफास्ट विद डीएम मुहिम का हिस्सा बने। परफार्मर बच्चों को डीएम ने स्टार ऑफ द लखीमपुर खिताब से सम्मानित किया और बच्चों से केक कटवाया।
निर्धारित कार्यक्रम पर सुबह ठीक 10 बजे आमंत्रित सभी 13 शख्सियतों का डीएम आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। डीएम ने परिवार के साथ सभी को रिसीव किया। इस दौरान डीएम ने विजेता बच्चों से बातचीत की और उन्हें स्वयं व्यंजन भी परोसे।
विज्ञापन

यहां बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में अभिनव पहल के तहत हुई उड़ान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सनिगवां की सविता भारती ने प्रथम, उप्रा विद्यालय बंगलहाकुटी की रूमा देवी द्वितीय, संवलियन विद्यालय होलागढ़ की सारिका वर्मा व उप्रा विद्यालय सिकटिया के आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता बच्चों को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उड़ान विजेताओं को मिला स्टार ऑफ द लखीमपुर का सम्मान
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उड़ान में शानदार प्रदर्शन करने वाले परिषदीय विद्यालय के बच्चों को ब्रेकफास्ट पर आमंत्रित करने के साथ ही उन्हें स्टार ऑफ द लखीमपुर के खिताब से सम्मानित किया। डीएम व उनकी पत्नी जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने बच्चों से स्टार ऑफ द लखीमपुर लिखा केक कटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें