फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से दो युवक गंभीर घायल

Wed, 03 Dec 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मझगईं इलाके में पतिया-बल्लीपुर मार्ग पर मुर्गहा गांव के पास बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में कम कर रहे ग्रामीण और राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे अनुज और अय्यूम निवासी मझगईं को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह ये दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौरंग और सरिया लेकर छेदुई पतिया गए थे। वहां से वापस आते समय सुबह 11 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर की चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसे में घायल अनुज की हालत गंभीर है। अनुज के पेट के नीचे का हिस्सा ट्रैक्टर से दब गया था। उसे पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें