फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में डिवाइडर से टकराई निजी बस, श्रद्धालु की मौत.. चार घायल; आठ घंटे में हुआ दूसरा हादसा

Wed, 03 Dec 2025 12:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में आठ घंटे के अंदर श्रद्धालुओं की एक और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा कांट-जलालाबाद मार्ग पर हुआ। मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालुओं की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद मार्ग पर बुधवार तड़के श्रद्धालुओं की बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र के गांव चहलुआ निवासी भगौती प्रसाद (55) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मथुरा से बाबा जय गुरुदेव के सत्संग में शामिल होने के लिए लखीमपुर के श्रद्धालु गए थे। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। बुधवार को तड़के करीब पांच बजे कांट-जलालाबाद मार्ग पर ददरौल मोड़ के पास बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर कांट इंस्पेक्टर राकेश मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

हादसे में भगौती प्रसाद की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रेन की सहायता से बस को हाईवे से हटवाकर यातायात को शुरू कराया है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahjahanpur News: सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, बच्ची समेत छह घायल
विज्ञापन


रात में दिल्ली हाईवे पर हुआ था हादसा 
इससे पूर्व मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। यह श्रद्धालु भी जय गुरुदेव के सत्संग से लौट रहे थे। इस हादसे में बच्ची समेत छह लोग घायल हुए हैं। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें