लखीमपुर खीरी। दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई।
महंगापुर। इलाके के गदनियां गांव में घर में बिजली सही करते समय एक युवक को करंट लग गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गदनियां निवासी जगदीश का 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप बृहस्पतिवार को सुबह घर पर बिजली सही कर रहा था। इस दौरान उसके अचानक करंट लग गया। किसी तरह से परिजन ने सप्लाई बंद की और आनन-फानन में प्रदीप को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार कर दिया है। तीन माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। युवक के घर परिजन में कोहराम मचा हुआ है
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव टेगनहा निवासी चिंटू (35) के घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। बुधवार की शाम चिंटू घर की छत पर टहल रहा था। इसी बीच उसका ध्यान भटक गया और वह छत से होकर निकले हाईटेंशन लाइन के बिजली के तार से छूकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले जबतक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया, जिससे उसके घर में चीखपुकार मच गई। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद