फरधान। क्षेत्र के गांव करनपुर निबहा में वलीमा में परिजनों के साथ शामिल होने आए दो वर्ष के बच्चे की गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। जिला सीतापुर के रहने वाले परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव अपने घर लेकर चले गए।
बच्चे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। फरधान थाना क्षेत्र करनपुर निबहा गांव में 20 अप्रैल को तंजीब के लड़के समीर की शादी हुई थी। रविवार को दावत-ए-वलीमा चल रही थी। इसी वलीमे में जिला सीतापुर के थाना इमलिया के गांव देईरामा गांव निवासी वसीम परिवार संग आए थे। दोपहर बाद इनका दो वर्षीय इकलौता पुत्र गड्ढे में गिर गया। जिसकी पानी में डूबकर मौके पर मौत हो गई। एसओ कौशल किशोर का कहना है कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामला दिखवाते हैं। संवाद