फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मऊ दाउदपुर गांव में दस अग्निकांड, निगरानी के लिए सुरक्षा समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। क्षेत्र के मऊ दाउदपुर गांव में 30 दिन में ताबड़तोड़ आग की घटनाएं हुई हैं। कभी घर तो कभी गेहूं-धान की फसल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने घरों-फसलों में आग लगाए जाने का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने निगरानी के लिए सुरक्षा समिति गठित की है।
विज्ञापन

एक भी घटना में आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। ग्रामीण रात और दिन घरों और फसलों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों को शक है कि कोई जानबूझकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा भी, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस ने गांव में सुरक्षा समिति गठित की है।
अग्निपीड़ित मुनेन्द्र, सियाराम, भुवनेश्वर का कहना है कि आग लगने की घटनाएं जब भी हुई हैं, सभी आधी रात के बाद या सुबह के समय हुईं। फरधान थाने के एसओ कौशल किशोर ने बताया गांव में एक सुरक्षा समिति गठित की गई है। तीन-तीन घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है। पुलिस गांव में बराबर निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें