फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गज की दूरी और मास्क जरूरी: डीएम

विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक में विचार रखते मौलाना अशफाक कादरी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्योहारों के मद्देेनजर शुक्रवार को कोतवाली परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दो गज की दूरी रखना और मास्क पहनना जरूरी है। उन्होंने कोराना संक्रमण को देखते हुए जारी गाइड लाइन के अनुसार ही बकरीद और रक्षाबंधन पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान इन्होंने एक कोरोना संक्रमित की मौत पर गहरा दुख जताया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ सकता है। लापरवाही के कारण ही पूरे के पूरे परिवार संक्रमित मिल रहे हैं। कहा कि सभी लोग हर्षोउल्लास के साथ बकरीद और रक्षाबंधन मनाएं, लेकिन नियमों की अनदेखी न करें।
एसपी पूनम ने कहा कि जागरूकता ही बचाव है। नियमों में किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। सभी लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी रखें। बकरों की बिक्री के लिए बाजार नहीं लगेगी। सामूहिक कुर्बानी पर प्रतिबंध है। नमाज मस्जिदों या फिर ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में सीओ सिटी विजय आनंद, प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र, श्याम कुमार तिवारी,संजय अग्रवाल, ओमकार शुक्ला, दीपक पुरी, रोहित तिवारी, हाफिज इरफान, बाबू खां, इमामुद्दीन आदि व्यापारी और संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शारदानगर। चौकी प्रभारी महेश प्रताप गंगवार ने कहा कि शांति पूर्वक, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। बकरीद पर खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी। सड़कों पर भीड़ जमा न हो। बैठक में संतोष सिंह, सुशील सिंह, राजकिशोर गुप्ता, पूर्व प्रधान मसाहुद्दीन, अब्दुल मोईद, पुत्तन, उत्तम वर्मा आदि रहे।
मितौली। एसडीएम ने पीस कमेटी बैठक में कहा कि बकरीद की नमाज मस्जिदों या फिर ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी। शारीरिक दूरी का पालन करें। घरों में रहकर नमाज अदा करें।
बांकेगंज। सीओ गोला आरके वर्मा, इंस्पेक्टर मैलानी अशोक कुमार यादव के अलावा एसआई अनेक पाल सिंह ने धार्मिक गुरुओं से पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की बात कही। नावेद खां, राजेंद्र माहेश्वरी, नफीस, ग्रंट नंबर 10 प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव आदि मौजूद रहे।
बरवर। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बकरीद की नमाज घर पर ही पढ़ें। सीओ प्रदीप कुमार यादव ने त्योहारों पर मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी। पसगवां कोतवाली इंस्पेक्टर आदर्श कुमार, चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने कहा कि किसी तरह अफवाह फैलाने को बख्शा नही जाएगा। इस मौके पर मौलाना अनीस, भाजपा जिला महामंत्री मनोज बर्मा, साहिद बेग, शिवम मिश्रा, हनीफ, राहुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
---
ड्रोन कैमरों से पुलिस रखेगी निगाह
लखीमपुर खीरी। बकरीद और रक्षाबंधन को लेकर पुलिस सतर्क है। एसपी पूनम ने बताया कि जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें