फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली पुलिस ने एक मोहल्ला निवासी सपा कार्यकर्ता को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी मुदित दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उनैस नबाज खां ने फेसबुक पर 19 जून और 22 जुलाई को आपत्तिजनक पोस्ट डाली। भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता की अगुआई में कार्यकर्ता गुरुवार को कोतवाली पहुंचे और विरोध जताया। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि गुरुवार देर शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम सत्यप्रकाश यादव करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें