फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगलीनाथ मेले में चोरी का आरोप, दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जंगलीनाथ मंदिर मेले में हुई दो चोरी की घटनाओं का पुलिस ने तत्काल खुलासा कर दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 2,820 रुपये नकद, मंगलसूत्र और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के गांव अमरनगर निवासी शिवभगवान मेले में कॉस्मेटिक की दुकान लगाए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बेटे को खिलौना ट्रैक्टर दिलाने गए थे। लौटने पर दुकान से कॉस्मेटिक का सामान और गल्ले में रखे करीब दो से ढाई हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने दो महिलाओं पर चोरी का संदेह जताया।
दूसरी घटना में ऐरा निवासी आरती देवी पत्नी अशर्फी ने बताया कि वह परिजनों के साथ जंगलीनाथ मंदिर मेले में दर्शन के लिए आई थीं। दोपहर करीब 1:15 बजे भीड़ के दौरान दो महिलाएं, जिनमें एक के साथ छोटा बच्चा भी था, उनके बेहद करीब आ गईं। कुछ देर बाद सामान खरीदते समय उन्होंने देखा कि ब्लाउज में रखा पर्स गायब था। पर्स में 500 रुपये और लाल मोतियों वाला सोने के पेंडल सहित मंगलसूत्र रखा था, जिसे भीड़ के कारण उन्होंने गले से उतारकर पर्स में रख लिया था।
विज्ञापन

दोनों मामलों में तहरीर मिलते ही खमरिया पुलिस ने मेले से दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उनके कब्जे से 2,820 रुपये नकद, मंगलसूत्र और अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अनीता निवासी ग्राम डल्लापुरवा तथा मीरा निवासी ग्राम बैवहा मजरा बाबूपुरवा, थाना खैरीघाट, जिला बहराइच के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों महिला अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें