पकड़ा गया मगरमच्छ। स्रोत: सोशल मीडिया
पलियाकलां। मझगईं कस्बे में जामा मस्जिद के पीछे बहने वाले नाले से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ अब तक पांच कुत्तों, एक सियार और दो कछुओं को अपना शिकार बना चुका था। उसकी बढ़ती गतिविधियों से लोगों का नाले के आसपास से गुजरना भी मुश्किल हो गया था। मझगईं रेंज की टीम ने उसे पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया और रविवार रात कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। संवाद