फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, एक चालक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती मार्ग स्थित बेड़नापुर के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम पर मौजूद परिजनों ने बताया कि मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र के मोहल्ला गनीमत नगर कॉलोनी निवासी आलम (28) पुत्र कल्बे अली अपने साथी आशिफ के साथ शनिवार की रात गुवाहाटी (आसाम) के लिए निकले थे। रविवार की अलसुबह ट्रक पीलीभीत-बस्ती मार्ग मार्ग स्थित बेड़नापुर के पास पहुंचा इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में जहां आलम की मौत हो गई, जबकि उसके साथी आशिफ को हल्की-फुल्की चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें