फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पुल पर दुपट्टा और चप्पलें छोड़कर शारदा नहर में कूदी दो किशोरियां, तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 09 Oct 2025 02:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र में दो किशोरियां शारदा नहर में कूद गईं। दोनों के दुपट्टे और चप्पलें पुल पर रखी मिलीं। दोनों किशोरियां अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन
पुल पर मिले दुपट्टे और दो जोड़ी चप्पलें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा में शारदा सहायक नहर के पुल से दो किशोरियों ने नहर में छलांग लगा दी। दोनों गहरे पानी में डूबकर लापता हो गईं। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई गई है। नहर पुल पर दोनों किशोरियों के दुपट्टे और चप्पलें मिली हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से किशोरियों की तलाश शुरू कराई। 

विज्ञापन


शारदा नहर में कूदने वाली किशोरियों की पहचान पंछी (17 वर्ष) पुत्री रामस्वरूप गौतम निवासी चंदैयापुर थाना पढुआ और सोनिका (16 वर्ष) पुत्री रत्तीराम गौतम निवासी बथुआ टांडा थाना सिंगाही के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों किशोरियों सुबह से लापता थीं। पुल पर कैसे पहुंचीं और नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें