फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक निलंबित, एक का वेतन काटने की संस्तुति

Wed, 01 Apr 2015 07:04 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ विनोद गौतम ने ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन से भी अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंगहा एवं वनबुधेली के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिली खामियों को लेकर उन्होंने शिक्षक अनवर अली, ओप्रकाश शाक्य के निलंबन और कलामुद्दीन के अनुपस्थित मिलने पर दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए को भेजी।
विज्ञापन

बीईओ ने ब्लॉक क्षेत्र के  प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सिंगहा, अयोध्यापुर, वनबुधेली, बुधेली नानकार, अंबरपुर, मौठीखेड़ा आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वनबुधेली और सिंगहा में उपस्थित, एमडीएम पंजिका के निरीक्षण में काफी खामियां मिली। इसमें बच्चों की पंजीकृत संख्या के सापेक्ष में उपस्थित कम और एमडीएम गुणवत्ता मानक के विपरीत पाई गई। वनबुधेली में छह और सिंगहा में 15 विद्यार्थी मौजूद मिले। विद्यालय परिसर और किचेन में पसरी गंदगी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए  साफ-सफाई के निर्देश दिए। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर की गई कार्रवाई में शिक्षक अनवर अली, ओमप्रकाश शाक्य के निलंबन और कलामुद्दीन के दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए को भेज दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें