फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी सजाओ प्रोग्राम जल्द

Wed, 01 Apr 2015 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जिले में सीएचसी सजाओ प्रोग्राम चलाएगा। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों को पूरा किया जाएगा तथा ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय सिंह चौहान ने बताया कि डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सीएचसी सजाओ कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत प्रत्येक सीएचसी में वहां के डॉक्टरों और क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठक की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। यदि वहां किसी प्रकार की रिपेयरिंग और मेंटीनेंस की आवश्यकता है तो उसे पूरा कराया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र भेजे गए हैं कि वे लोग अपने यहां बैठकों की तैयारियां कराएं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें