सोलर पैनल और सरिया ले जाते ई-रिक्शा। स्रोत: सोशल मिडिया
भीरा। बहादुरनगर स्थित जल जीवन मिशन परियोजना परिसर से ई-रिक्शा पर दो सोलर पैनल और सरिया ले जा रहे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
रविवार को दो व्यक्ति जल जीवन मिशन परिसर से ई-रिक्शा पर दो सोलर पैनल और सरिया लेकर जा रहे थे। वहां मौजूद ग्रामीणों को उन पर संदेह हुआ। ग्रामीणों ने दोनों को रोककर सामान के संबंध में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। भीरा पुलिस दोनों को ई-रिक्शा और सामान सहित थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि ई-रिक्शा से दो सोलर पैनल और सरिया ले जा रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। जांच के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।