फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुंभ के लिए दो स्पेशल ट्रेनें और 15 रोडवेज बसें रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रयागराज के महाकुंभ में 12 फरवरी को अमृत स्नान है। स्नान पर बड़ी संख्या में भक्त डुबकी लगाने के लिए पहुंचने लगे हैं। लखीमपुर से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे है। कोई ट्रेन तो कोई रोडवेज बसें या फिर निजी वाहनों से कुंभ जा रहा है। कुछ निजी बसें बुकिंग में भेजी गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले से होकर दो स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए रवाना हुई हैं। ट्रेन संख्या 05312 काठगोदाम-झूसी और ट्रेन संख्या 05314 कासगंज-झूसी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन मैलानी, गोला, लखीमपुर होकर गुरजी। एक ट्रेन रात आठ 8:15 बजे, जबकि दूसरी ट्रेन रात 1:30 बजे रवाना हुई हैं। दोनों स्पेशल ट्रेनों में भीड़ देखने को मिली।
इसके अलावा गोला डिपो से 15 रोडवेज बसों को भेजा गया है। गोला डिपो की अब तक 34 बसों को कुंभ भेजा जा चुका। गोला डीपो एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि 50 बसों की डिमांड आई थी, जिसमें 34 बसों को भेजा जा चुका है। जरूरत पड़ेगी तो और बसें भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें