फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 22.73 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को शहर के सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को कृमि मुक्ति दवा खिलाई।
विज्ञापन


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एक अहम कदम है। यह कदम बच्चों की एक स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण में मदद करता है। बच्चों, किशोर-किशोरियों में एनीमिया के स्तर को कम करने के लिए सभी बच्चों को कृमि मुक्त करना अति आवश्यक है। जिले के 22.73 लाख बच्चों, किशोरों को यह दवा खिलाई जानी है।
यदि कोई बच्चा आज दवा खाने से छूट जाता है तो उसको 14 फरवरी को माॅपअप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। डीएम ने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि एक से 19 वर्ष बच्चों के पेट में होने वाले कृमि संक्रमण का उपचार करना है। पेट में कृमि संक्रमण से उपचार के लिए यह दवा जरूरी है। सभी बच्चों को इस गोली का सेवन जरूर करना चाहिए।
इधर, कॉलेज की घोष टीम लीडर कक्षा 11 की छात्रा वैष्णवी गुप्ता के नेतृत्व में 30 बालिकाओं के दल ने स्कूली बैंड बजाकर कृमि मुक्ति दवा खाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें