फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेहजम चौकी में दो पक्ष भिड़े, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

Mon, 09 Nov 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम। नीमगांव थाना क्षेत्र में मेले के दौरान युवती पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। चौराहे पर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बेहजम लाया गया, जहां उनके बीच फिर कहासुनी हुई। इस दौरान चौकी में धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि बेहजम चौराहे पर दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस उन्हें चौकी ले आई थी, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। चौकी में मारपीट और हंगामे की बात गलत है। मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें