फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त बने शशांक

Mon, 09 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी शशांक त्रिपाठी को सौंपी गई है। चित्रकूट में तैनात शशांक त्रिपाठी के स्थानांतरण का शासन ने आदेश जारी कर दिया है। उम्मीद है कि वह दो से तीन दिनों में जिले पहुंचकर कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन

तत्कालीन सहायक आयुक्त बृजेंद्र शर्मा का प्रमोशन होने के बाद नई तैनाती कर दी गई थी। इसके चलते करीब एक महीने से यह पद रिक्त चल रहा था। विभागीय मुखिया न होने से प्रशासनिक और अन्य काम प्रभावित हो रहे थे। नवरात्र और दीपावली पर विशेष अभियान चलाने के दौरान भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
शशांक त्रिपाठी के कार्यभार संभालने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, मिलावट के खिलाफ अभियान और विभागीय गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें