निघासन। दक्षिण निघासन की लुधौरी वन रेंज क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो अजगर और एक स्पेक्टाकल कोबरा सांप मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तीनों सांपों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सुक्खनपुरवा गांव में हरेराम वर्मा के खेत में करीब सात फुट लंबा अजगर मिला। वहीं, राज रामजीवन के घर के पास करीब छह फुट का दूसरा अजगर दिखाई दिया। आदलाबाद गांव में छैलबिहारी यादव के घर के अंदर करीब तीन फीट लंबा स्पेक्टाकल कोबरा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि सूचना मिलते ही वन दरोगा अखिलेश रावत और रेस्क्यू टीम के अक्षय मौर्य व मनोज चौरसिया मौके पर पहुंचे। टीम ने तीनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।