पदक के साथ मौजूद मेधावी। स्रोत विद्यालय प्रशासन
मोहम्मदी। क्षेत्र के दो खिलाड़ियों ने 42वीं सब-जूनियर एवं 10वीं कैडेट क्योरुगी तथा 10वीं पूमसे राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है।
उमा देवी चिल्ड्रंस एकेडमी में कक्षा पांच के छात्र सहजदीप सिंह ने सब-जूनियर वर्ग और कक्षा 10 की छात्रा नवदीप कौर ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास तथा ताइक्वांडो कोच अदीप सिंह राणा के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया। प्रधानाचार्या पुष्पा गुप्ता, प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने सहजदीप सिंह, नवदीप कौर, उनके अभिभावकों तथा कोच अदीप सिंह राणा को बधाई दी। संवाद
पदक के साथ मौजूद मेधावी। स्रोत विद्यालय प्रशासन