फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहर में कूदे किशोर का तीसरे दिन मिला शव

Sun, 02 Aug 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबेहड़। शारदानगर में बड़ागांव के पास शारदा सहायक पोषक नहर में तीन दिन पहले कूदे किशोर का शव रविवार सुबह उतराता मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। किशोर ने किन कारणों से नहर में छलांग लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ निवासी हिदायत का इकलौता पुत्र शादाब (16) शुक्रवार सुबह किसी काम से बेचेपुरवा जाने की बात कहकर घर से बाइक लेकर निकला था। वहां न जाकर वह पतरासी से मुड़कर बड़ागांव के सामने शारदा सहायक पोषक नहर पहुंचा। उसने किनारे बाइक खड़ी की, चप्पल उतारी और नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर परिजन और पुलिस तलाश में जुट गए थे।
रविवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों से शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें