फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिलिंडर से लगी आग में दो लोग झुलसे

विज्ञापन
आग की सूचना पर निरीक्षण करने पहुंचे झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह।संवाद
विज्ञापन
निघासन। लालपुर के मजरा लोनियनपुरवा में गुरुवार की शाम खाना बनाते समय सिलिंडर से लगी आग ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में दो लोग झुलस गए, जबकि झोंपड़ी में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


गांव निवासी दिनेश कुमार के बेटे की बुधवार को शादी हुई थी। गुरुवार को गौने का कार्यक्रम था। इसी दौरान शाम को खाना बनाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक सिलिंडर से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोंपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में मेहमान कृष्ण कुमार और नंदनी निवासी गुलरा झुलस गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोंपड़ी में रखा कीमती सामान जल चुका था। गृहस्वामी सोनी देवी ने बताया कि आग में तीस हजार रुपये, दुल्हन के चांदी के गहने, कपड़े, अनाज, सब्जी और चारपाई सब जल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान समाजसेवी उत्तम राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें