फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों  की मौत, चार घायल

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
 खीरी और फरधान क्षेेत्र में हुए हादसे 
विज्ञापन

 पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना खीरी क्षेत्र के शंकरपुर चौराहा के निकट रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चालक-परिचालक समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर गोला क्षेत्र में कार ने बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। 
खीरी टाउन। ऐरा से सवारियां लेकर लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बस लखीमपुर आ रही थी। सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे के कारण शंकरपुर चौराहा मोड़ पर ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार थाना ईसानगर के गांव सिंगावर निवासी बालकराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस अड्डे के पीछे रहने वाले चालक रामकुमार दीक्षित, परिचालक रमाकांत मौर्य और सीतापुर जिले के गांव भदफर निवासी आरती मिश्रा घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिवहन विभाग के टीआई शशिकांत मिश्रा और कमल किशोर वर्मा ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने परिचालक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज। सदर कोतवाली के मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी राजेश कुमार गुप्ता मोहल्ले के ही श्रीकेशन शर्मा के साथ 12 दिसंबर को पूरनपुर गए थे। मंगलवार की देर शाम वह बाइक से लौट रहे थे। रजागंज रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा आशुुतोष त्रिपाठी ने घायलों को सीएचसी फरधान भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने श्रीकेशन शर्मा को मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें