फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाईवे पर सांड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल, पशु भी मरा

Wed, 01 Jan 2025 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर-पलिया हाईवे पर मंगलवार शाम लखीमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सांड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल हो गया। सांड़ भी मर गया। 
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के बिजुआ थाना क्षेत्र में पलिया हाईवे पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार सांड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। सांड़ भी मर गया। कार मालिक गंभीर घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


गुलरिया निवासी 45 वर्षीय रामसिंह वर्मा गांव के ही सचिन प्रजापति की कार चलाता था। सोमवार को रामसिंह कार लेकर लखनऊ गया था। मंगलवार को वापस आ रहा था। लखीमपुर में सचिन प्रजापति और गांव मुड़िया हेमसिंह निवासी 35 वर्षीय राजू प्रजापति मिल गए। इसके बाद तीनों लोग कार से घर आ रहे थे।

मौके पर ही दोनों लोगों की मौत  
पड़रिया तुला कस्बे में तेज रफ्तार कार सड़क पार कर रहे सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सांड़ हवा में उछलकर सड़क के किनारे खोखे से जा टकराया, जिससे खोखा एक फीट दूर खिसक गया। कार चालक रामसिंह वर्मा और राजू प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। सांड़ भी मर गया।
विज्ञापन


सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पड़रिया तुला चौकी प्रभारी उमराव सिंह ने मौके पर घायल सचिन प्रजापति को अस्पताल पहुंचाया। रामसिंह वर्मा गाड़ी चलाकर ही परिवार पालता था। उसके तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें