फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत, महिला घायल

Sun, 30 Aug 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में रविवार दोपहर बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
बांकेगंज अस्पताल में रोती-बिलखती पिंटू की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बिजली उपकेंद्र के आगे रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने थाना भीरा क्षेत्र के कचनार गांव निवासी महेश प्रसाद (60 वर्ष) और थाना मैलानी क्षेत्र के सीतारामपुर गांव निवासी पिंटू (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


भीरा के कचनार गांव निवासी महेश प्रसाद पत्नी माया देवी (54 ) के साथ बाइक से थाना मैलानी क्षेत्र के कुकहापुर गांव में पुत्री की ससुराल जा रहे थे। वहीं सीतारामपुर गांव निवासी पिंटू दूसरी बाइक से कुकरा मार्ग से घर जा रहे थे। बांकेगंज बिजली उपकेंद्र के आगे दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। तीनों गंभीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। 

हादसे में घायल महिला के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त दोनों बाइकों को बांकेगंज पुलिस चौकी में खड़ा कराया है। सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक महिला घायल हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें