फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामित पालिका सदस्य की दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
गोला के विकास चौराहे पर दुकान में हुई तोड़फोड़। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के विकास चौराहा स्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं नामित पालिका सदस्य सचिन गुप्ता की जल पान की दुकान पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर मारपीट की। पीड़ित ने मारपीट और जान से मार देने की धमकी की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी नामित पालिका सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता सचिन गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार की दोपहर अपनी विकास चौराहा स्थित जलपान की दुकान पर बैठा था। आरोप है कि मोहम्मदी रोड निवासी नमन राजपूत शराब के नशे में दुकान पर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने पिता हरिओम राजपूत, चाचा राजू राजपूत सहित दो, तीन अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया। विपक्षियों ने आते ही दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नमन राजपूत ने जान से मारने की नियत से गोली चला दी जो मिस हो गई जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस चार आरोपियों सहित सचिन गुप्ता को भी उठा लाई। इस पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, राजेश शुक्ल, धीरज बाजपेई आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली जाकर नामित पालिका सदस्य को बैठाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों का आपसी विवाद है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें