फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रिंकू गोली कांड में दो नामजद, कई से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार की देर शाम मिश्राना चौकी क्षेत्र में रिंकू मिश्रा नाम के एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश होना बताया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात मोहल्ला निर्मलनगर निवासी रिंकू मिश्रा को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। करीब छह महीने पहले ही हत्या के चार साल पुराने मामले में रिंकू मिश्रा जमानत पर जेल से बाहर आया था कि शनिवार की रात उस पर जानलेवा हमला किया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद अजय मिश्रा व मयंक मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, कई लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

2019 में राजन मिश्रा हत्याकांड में नामजद है रिंकू
लखीमपुर खीरी। रिंकू मिश्रा गोली कांड में चार साल पहले हुए एक मर्डर को वजह बताया जा रहा है। चार साल पहले 22 मार्च 2019 को होली के जश्न के दौरान राजन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में मृतक के परिजनों ने रिंकू मिश्रा सहित एक अन्य को नामजद किया था? पुलिस ने रिंकू व एक अन्य को हत्या के मामले में जेल भेज दिया था। अब रिंकू मिश्रा गोलीकांड मामले में परिजनों ने मृतक राजन मिश्रा के भाई को नामजद किया है। राजन मिश्रा की हत्या के बाद इसी परिवार के दो अन्य भाईयों को भी जान से हाथ धोना पड़ा था। मृतक राजन मिश्रा के बाद भाई दीपक मिश्रा की भी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद साल 2022 में एक और भाई जय प्रकाश मिश्रा की आनंद टॉकीज के पास गोली मारी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें